हिसार में लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग ने नाबालिग से रेप का प्रयास किया, आरोपी पुलिस के हवाले
Sep 13, 2023
हिसार । हिसार में 13 वर्षीय किशोरी से एक बुजुर्ग ने झाड़ियों में ले जाकर रेप करने का प्रयास किया। आरोपी ने चाकू निकालकर किशोरी को डराया और थप्पड़ भी मारे लेकिन किशोरी ने अपने मुंह से बुजुर्ग के हाथ में काटकर अपने आपको को बचा लिया और फरार हो गई। युवती ने वहां से गुजर रहे पड़ोसी युवक को सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद आरोपी बुजुर्ग को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि वह मीलगेट क्षेत्र की रहने वाली है। दोपहर को अपनी बहन के घर जाने के लिए बह सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान करीब 40 वर्षीय व्यक्ति स्कूटी लेकर उसके पास आया और बोला कहां जाना है। किशोरी ने जवाब दिया कि वह बहन के घर जा रही है। इस पर व्यक्ति ने कहा कि वह उसे उसकी बहन के घर छोड़ देगा। वह उसकी स्कूटी पर बैठ गई। इसके बाद ऑटो मार्केट के पास व्यक्ति ने स्कूटी रोककर कहा कि उसे फोन लेना है।
उसे वह ऑटो मार्केट में एकांत जगह पर ले गया। इसके बाद व्यक्ति ने चाकू निकालकर कहा कि इस खाली गटर में पहले कई लड़कियां मार कर डाल रखी हैं। शोर किया तो तेरे को भी यहीं मार दूंगा। पड़ोसी ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगा। इस दौरान वह गिर गया। इतनी देर में ऑटो मार्केट के मिस्त्री आ गए और उन्होंने उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर सिटी थाना ले गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।