अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड

Sep 28, 2023

149 देसी कट्टे जब्त, तीन कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

 भोपाल । प्रदेश के धार जिल से पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। यहां से पुलिस ने  149 देसी कट्टे जब्तकर तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से हथियार बनाने वाले और उनकी आसपास के राज्यों में सप्लाय करने वाले तीन कुख्यात आरोपितों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इनके पास से 149 देसी कट्टे, दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्ट्री का सामान जब्त हुआ है। ये लोग अवैध रूप से जंगल में कारखाना चला रहे थे। ये तीन आरोपितों के खिलाफ अलग- अलग राज्यों में प्रकरण दर्ज है।

जब्त तक की गई सामग्री की कीमत 31 लाख 56 हजार बताई है।इसमें कुख्यात बदमाश आरोपित ईश्वर पुत्र प्रधानसिंह सिकलीगर निवासी बारिया थाना गंधवानी व उसके 02 अन्य साथी आरोपित तखदीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह सिकलीकर व जतन सिंह पुत्र भीम सिंह सिकलीगर को अवैध हथियार ले जाते गिरफ्तार किया। ईश्वर सिंह बरनाला पर मध्यप्रदेश सहित अन्य 05 राज्यों में 35 गंभीर अपराधिक प्रकरण दर्ज है। बरनाला मध्यप्रदेश र के 10 अपराधों में से 5 अपराधों में फरार है।

इसमें थाना नौगांव के अपराध में गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। पकड़े गए आरोपितों में ईश्वर बरनाला मप्र, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक में करीब 35 अपराध पंजीबद्ध होकर फरार होना पाया गया। पुलिस अधीक्षक का मनोज कुमार सिंह ने बताया कि धार जिले के गंधवानी क्षेत्र के ग्राम बारिया में तीनों सिकलीकर द्वारा अवैध रूप से हथियार बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 



Subscribe to our Newsletter