बच्चों का डेटा सुरक्षित नहीं रखने के आरोप में इंस्टाग्राम पर लगा 32.7 अरब रुपये का जुर्माना

इंस्टाग्राम पर बच्चों के डेटा की सुरक्षा में गड़बड़ी मिलने के बाद आयरलैंड के डेटा निजता नियामक ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर 32.7 अरब रुपये (405 मिलियन यूरो) का जुर्माना लगाया है। दरअसल इंस्टाग्राम को टीनएजर्स के निजी डेटा से जुड़े यूरोपीय यूनियन के डेटा पॉलिसी के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके बाद इसपर यह भारी भरकम जुर्माना लगाया गया। 

आयरलैंड के डेटा संरक्षण आयोग ने ईमेल भेजकर बताया कि उसने पिछले सप्ताह ही कंपनी ने 402 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाने का अंतिम निर्णय ले लिया था। जुर्माना लगाने के बाद इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा ने कहा है कि मामले की पूरा जांच के दौरान उसने पूरा सहयोग किया। हालांकि, मेटा ने कहा है कि वह इतने भारी जुर्माने से असहमत है और वह इसके खिलाफ अपील करेगी। 

जांच में मालूम हुआ हैं कि इंस्टाग्राम ने 13 से 17 साल के बच्चों का पर्सनल डेटा पब्लिकली लीक किया, जिसमें उनके फोन नंबर और ईमेल एड्रेस शामिल थे। बता दें कि  इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए न्यूनतम आयु 13 वर्ष है। मेटा अधिकारी ने बताया, ‘यह पूछताछ पुरानी सेटिंग्स पर केंद्रित है जिसे हमने एक साल पहले अपडेट किया था और तब से हमने टीनएजर्स को सुरक्षित रखने और उनकी जानकारी को निजी रखने में मदद के लिए कई नए फीचर्स जारी किए हैं। बता दें कि इससे पहले इतना भारी जुर्माना पिछले साल अमेजन पर लगाया गया था। 

Subscribe to our Newsletter