आईडीबीआई बैंक का जल्द होगा निजीकरण
Aug 22, 2025
नई दिल्ली । सरकारी बैंक आईडीबीआई के निजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सरकार और एलआईसी की 95 फीसदी हिस्सेदारी में से लगभग 60.72 फीसदी शेयरों की बिक्री चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इच्छुक निवेशकों को योग्य घोषित कर दिया गया है और वैल्यूएशन लगभग तय हो चुका है।
इस कदम के तहत आईडीबीआई जल्द ही सरकारी नियंत्रण से बाहर आ जाएगा। अगर डील फाइनल होती है तो 2025 की शुरुआत में आईडीबीआई प्राइवेट बैंक बन जाएगा। इस खबर के बाद बैंक के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। यह कदम भारतीय बैंकिंग सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। सरकार जल्द ही अंतिम बोलीदाताओं के नाम सार्वजनिक कर सकती है, जिससे आगे की प्रक्रिया और स्पष्ट होगी।