आईसीसी ने टी20 विश्वकप की पिचों को संतोषजनक बताया

दुबई ।  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमेरिका में खेल गये टी20 विश्वकप की पिचों को संतोषजनक करार दिया है। इन पिचों पर सभी टीम के बल्लेबाज विफल रहे थे और बेहद कम स्कोर पर टीमें आउट हो रही थी जिसके बाद से ही पिच पर सवाल उठे पर आईसीसी रैफरी ने उसे जांच के बाद संतोषजनक बताया है हालांकि भारत और आयरलैंड के के बीच नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम की  ड्रॉप इन पिच के अलावा श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच को भी मैच रेफरी ने असंतोषजनक बताया है। ड्रॉप इन ऐसी पिच होती है जिसे कहीं और बनाया जाता है और उसके बाद स्टेडियम में लाकर बिछा दिया जाता है। आईसीसी ने विश्व स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने की अपनी नीति के तहत ही न्यूयॉर्क में मैचों का आयोजन किया था पर खराब पिच और धीमी आउटफील्ड के कारण उसे आलोचना का अधिक सामना करना पड़ा। 

आईसीसी ने अब इस मामले में पिच को लेकर रेटिंग जारी की है। यह टूर्नामेंट एक से 29 जून तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला गया था। न्यूयॉर्क में तब सभी मैचों में कम स्कोर रहा था।   टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान और उसके बाद विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने इन पिचों की जमकर  आलोचना की थी। न्यूयॉर्क में खेले गए आठ मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 107.6 था.

रंजन मदुगले, डेविड बून, जेफ क्रो और रिची रिचर्डसन न्यूयॉर्क के मैचों के लिए चार मैच रेफरी थे। बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के सुपर आठ मैच की पिच को ‘संतोषजनक’ रेटिंग दी गई थी। वहीं टूर्नामेंट के फाइनल मैच की पिच बहुत अच्छी रेटिंग हासिल करने वाली एकमात्र पिच रही। 


Subscribe to our Newsletter