आईएएस ओर आईपीएस आम जनता को दिखाएंगे 25 साल बाद का सपना
Dec 27, 2023
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को संभागों का प्रभारी बनाया है। यह अधिकारी अपने संभाग में जाकर रात्रि विश्राम भी करेंगे। सरकार के विकास का रोड मैप आम जनता को बताएंगे। 25 साल बाद कैसा भारत होगा। इसका सपनाआम जनता को दिखाने का काम भी यह अधिकारी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों को मंगलवार की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं। गांव-गांव में जाकर अधिकारी 25 साल का रोड मैप जनता को बताएं। सरकार की जो योजनाएं चल रही है। उनकी भी जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने अपनी पहली बैठक में प्रशासनिक कसावट के साथ लोगों को सरलता के साथ सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले। त्वरित गति से कम हो, इसके भी निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों को दिए हैं।