गुमास्ता नगर को आदर्श क्षेत्र बनाऊँगा- मांधवानी

Nov 07, 2023


इंदौर  रणजीत हनुमान स्कीम नं. 71 में जनसम्पर्क के लिए पहुंचे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी ने कहा कि इस क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित करना चाहिए था, मगर वह नहीं हो सका। आशीर्वाद मिला तो मैं यह करके दिखाऊंगा। यहां पर समस्याओं का अंबार हैं। मैं सबसे पहले इन क्षेत्रों के विकास के कार्य को अंजाम दूंगा। मांधवानी ने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्कीम नंबर 71 में सड़क की स्थिति खराब है। लोगों को नलों में पानी नहीं मिलता है। सीवरेज लाइन का सिस्टम ही बिगड़ा हुआ है।

गुमास्ता नगर एक विकसित और बड़ी कॉलोनी है। इसके बाद भी इस कॉलोनी में समस्या है। कॉलोनी की व्यवस्थाओं का संचालन कॉलोनी काटने वाली कमेटी के द्वारा किया जा रहा है। इससे नागरिकों में गुस्सा भी है। इस क्षेत्र में विकास की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए काम किए जाने की आवश्यकता है। कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी के बेटे संदीप मांधवानी ने खातीवाला टैंक क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपने पिता के लिए वोट देने की गुहार लगाई। जब वह वहां जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में माहौल बन गया। क्षेत्र के नागरिकों को क्षेत्र के विकास के लिए मांधवानी से उम्मीद है। इसी उम्मीद के चलते नागरिक उनका खुलकर समर्थन कर रहे हैं।


Subscribe to our Newsletter