ऐपल आईफोन 14 सीरीज़ की लॉन्चिंग -फोन को 7 सितंबर को किया जाएगा लॉन्च
Sep 05, 2022
जानीमानी कंपनी ऐपल आईफोन 14 सीरीज़ की लॉन्चिंग अगले हफ्ते है। कंपनी ने घोषणा की है कि फोन को 7 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इवेंट में आईफोन मॉडल के साथ-साथ नए आईपैड मॉडल और ऐपल वॉच सीरीज़ को भी पेश किया जाएगा।
आईफोन 14 सीरीज़ को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है, और अलग-अलग रिपोर्ट में इसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।कहा जा रहा है कि इस सीरीज़ मेंआईफोन14,आईफोन14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मेक्स पेश किए जाएंगे।हालांकि कुछ रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि इवेंट में आईफोन 14 मिनी भी पेश किया जाएगा।हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिससे फोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ है।एक रिपोर्ट के मुताबिकआईफोन13 के मुकाबले आईफोन 14 सस्ती कीमत में पेश किया जाएगा।हालांकि पिछली कई रिपोर्ट में ये सामने आया है कि आईफोन 14 की कीमत आईफोन 13 से ज़्यादा होगी।
बता दें कि आईफोन 13 को यूएस में 799 डालर में, और भारत में इसके 128जीही स्टोरेज के लिए 79,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।नई रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 14 को डालर 749 में पेश किया जाएगा, जो कि 50 डॉलर सस्ता होगा।लेकिन दूसरी तरफ ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत में आईफोन की कीमत हमेशा अमेरिकी कीमत से ज़्यादा रही है, जिसके उच्च आयात शुल्क, 18 प्रतिशत जीएसटी जैसे कई कारण हैं.इसके अलावा इस बार आईफोन में जो खास फीचर देखे जाने की उम्मीद है वह ये है कि इस बार आईफोन 14 में सैटेलाइट फीचर मिल सकता है।