पहले टेस्ट में रिचर्ड्स से मिलने का अवसर मिला : लारा
Jul 18, 2025
ड्रेसिंग रुम के बाथरूम में रहा
जमैका । वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल रहे ब्रायन लारा ने कहा है जब उन्होंने पहला टेस्ट खेला था तो वह उन्हें महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से मिलने का अवसर मिला था। लारा के अनुसार तब टीम में कई स्टार खिलाड़ी थे। इसी को लेकर लारा ने कहा, लारा ने कहा, “मुझे रिचर्ड्स के साथ खेलने का अवसर मिला। मेरा पहला टेस्ट मैच त्रिनिदाद में था और मुझे बोर्ड से पत्र मिला, ‘आप टीम में हैं. कल सुबह 9 बजे अभ्यास के लिए रिपोर्ट करें।’ मैं सुबह 8 बजे वहां पहुंच गया, मैंने अपने भाई के साथ क्वीन पार्क ओवल में अभ्यास किया और फिर टीम आई। उसमें विव रिचर्ड्स, गॉर्डन ग्रीनिज, डेसमंड हायन्स, मैल्कम मार्शल, जैसे बड़ी खिलाड़ी शामिल थे।
लारा ने कहा, उन दिनों ड्रेसिंग रूम बहुत छोटा था और मैंने अपने भाई से कहा, ‘अब मुझे अपने टीम के साथियों से मिलना चाहिए।’ जब मैं ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहा था। मेरा क्रिकेट बैग ड्रेसिंग रूम से बाहर उड़ता हुआ आया और सारा सामना गिर गया। मैंने उसे उठाया वापस पैक किया और ड्रेसिंग रूम में चला गया। जहां मैंने अपना बैग रखा था वहीं रिचर्ड्स अपना बैग रखते थे। इसी लिए उन्होंने मेरा बैग फेंक दिया था। उसके बाद मैं अपने टेस्ट करियर के पहले 5 दिन बाथरूम में रहा। ”
उन्होंने यह भी कहा कि कैसे वह और उनके भाई ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वेस्टइंडीज की कमेंट्री सुनने के लिए पूरी रात जागते थे।