मैं नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करता बल्कि सहानुभूति रखता हूं: राहुल गांधी
Sep 10, 2024
वॉशिंगटन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आप लोग हैरान होंगे, लेकिन मैं असल में मिस्टर मोदी से कोई नफरत नहीं करता। मैं सुबह उठता हूं और सोचता हूं कि उनका किसी बात को लेकर एक मत है। मेरा विचार कुछ अलग है। मैं उनकी बात से सहमत नहीं होता, लेकिन उनसे कोई नफरत नहीं होती। राहुल गांधी बनाम नरेद्र मोदी जैसे मुकाबले की मैं कोई वजह नहीं देखता। मैं उन्हें अपना दुश्मन नहीं मानता। कई बार मैं उनसे सहानुभूति भी रखता हूं। हम राजनीति में गुस्से और नफरत का प्रयोग करते हैं, लेकिन इससे बेहतर चीज प्यार है। मैंने सोचा कि राजनीति में इसका प्रयोग करते हैं। आप समझ सकते हैं कि यह कितनी प्रभावशाली और ताकतवर चीज है। प्यार ऐसी चीज है, जो हर कोई महसूस करता है। सभी अपने परिवार, देश से प्यार करते हैं। इसलिए राजनीति में यह क्यों नहीं हो सकता। मैं नहीं समझता कि सेक्युलरिज्म की परिभाषा पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।इसकी बजाय देश में महात्मा गांधी की भी एक विचारधारा रही है।