हैदराबाद की महिला को मिली 2.55 करोड़ की लोटस इलेट्रे की डिलेवरी

Jan 23, 2024

हैदराबाद,। लग्जरी ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार कंपनी लोटस ने इलेट्रे इलेक्ट्रिक कार के साथ पिछले साल भारत में प्रवेश किया था। इसकी शुरुआती कीमत 2.55 करोड़ रुपए एक्स शोरुम के मालिक को मुनाफा हुआ है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट- लोटस इलेट्रे, लोटस इलेट्रे एस और लोटस इलेट्रे आर में उपलब्ध है। वहीं लोटस इलेट्रे एस की कीमत 2.75 करोड़ रुपए और लोटस इलेट्रे आर की कीमत 2.99 करोड़ रुपए एक्स शोरुम है। रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद की एक महिला ने लोटस इलेट्रे की पहली डिलीवरी ली है।

कार के साथ महिला की तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, सीट एडजस्ट की सुविधा, 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 15.1-इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर का डिस्प्ले और यात्रियों के लिए तीसरा डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्पले एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इस कार में लेवल-2 एडीएएस तकनीक भी दी गई है। 

लोटस इलेट्रे में 2 पावरट्रेन दिए गए है और तीनों वेरिएंट में ड्यूल मोटर सेटअप के साथ समान 12किलोवाटप्रतिघंटा क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। इलेक्ट्रिक कार की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर की रेंज देती है। यह 4.5 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 258 किमी/घंटा है। 


Subscribe to our Newsletter