हाइब्रिड मॉडल स्वीकार नहीं : पीसीबी
Nov 29, 2024
कराची । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल उसे स्वीकार नहीं है और उसने ये जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भी दे दी है। पीसीबी ने साथ ही आईसीसी हाइब्रिड मॉडल पर बात न करें। इससे पहले भारतीय बोर्ड ने अपनी टीम को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को लेकर आईसीसी ने सभी सदस्यों की वर्चुअल बैठक बुलाई है। वहीं कहा जा रहा है कि पीसीबी ‘हाइब्रिड मॉडल का विरोध कर रहा है और उसने आईसीसी को सलाह दी है कि चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करने के लिए कोई अन्य विकल्प ढूंढा जाए। पाकिस्तान बोर्ड का मानना है कि ‘हाइब्रिड मॉडल में खेलने का मतलब भारत को वरीयता देना होगा।
शुरू में पीसीबी ने भारतीय टीम के नहीं आने को लेकर ‘हाइब्रिड मॉडल में खेलने की संभावना पर विचार किया था। उसने कहा था कि 2031 तक भारत और बांग्लादेश में वनडे विश्व कप वह भारत में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल में ही खेले जायेंगे क्योंकि पाकिस्तान भारत में नहीं खेलेगा। पीसीबी ने आईसीसी से पूछा है कि क्या उसके सामने बीसीसीआई ने अपनी सरकार से लिखित में पत्र प्रस्तुत किया था जिसमें कहा गया था कि भारतीय टीम को पाकिस्तान में खेलने की मंजूरी नहीं दी गई थी। सूत्र ने कहा, ‘आईसीसी के नियमों के तहत अगर कोई टीम कहती है कि उसकी सरकार किसी भी आधार पर उसे दूसरे देश में खेलने की अनुमति नहीं दे रही है तो बोर्ड को अपनी सरकार के निर्देश लिखित में जमा करने होंगे जो हमने अभी तक नहीं देखे हैं।