पेट्रोल में मिलावट को कैसे पहचानें, सिर्फ एक रुपए में कर सकते हैं चेक
Sep 09, 2024
नई दिल्ली । पेट्रोल में मिलावट है या नहीं इसे आप मात्र एक रुपए में घर पर ही पहचान सकते हैं। पेट्रोल की शुद्धता को जानने के लिए आप फिल्टर पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर पेट्रोल पर कुछ बूंदों को गिराने पर अगर इस पर धब्बा बन जाता है, तो पेट्रोल मिलावटी है। अगर आपके पास फिल्टर पेपर नहीं है तो आप पेट्रोल की शुद्धता की जांच ए4 पेपर की मदद से भी कर सकते हैं। यह पेपर आपको आसानी से बाजार में एक रुपये में मिल जाएगा। इस पर भी फिल्टर पेपर की तरह पेट्रोल की कुछ बूंदों को गिराएं। अगर पेपर पर धब्बा बन जाता है, तो पेट्रोल में मिलावट है।
अगर फिल्टर पेपर की तरह ही ए4 पेपर की तरह ही धब्बा मुक्त रहता है, तो फिर पेट्रोल शुद्ध है। पेट्रोल के घनत्व की जांच आप हाइड्रोमीटर, विशेष थर्मामीटर और कुछ अन्य उपकरणों के जरिए कर सकते हैं। हालांकि, इस विधि द्वारा पेट्रोल की शुद्धता जांचने के लिए सुविधा सिर्फ प्रयोगशालाओं या फिर पेट्रोल पंप पर ही उपलब्ध होती है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से शुद्ध पेट्रोल का घनत्व को निर्धारित किया गया है, जो 730 से 800 के बीच है। इसके बारे में पेट्रोल पंप मशीन पर लिखा होता है। अगर पेट्रोल इसके बीच है तो वह शुद्ध है। वहीं अगर पेट्रोल की डेंसिटी 800 से ज्यादा है, तो इसका सीधा मतलब है कि पेट्रोल में मिलावट हुई है।