हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा घटकर 2,028 करोड़ रहा
Jan 20, 2024
नई दिल्ली । हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) का मुनाफा दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान छह प्रतिशत कम होकर 2,028 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण आय का कम होना गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान उसने 2,156 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी का लाभ तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही के 1,729 करोड़ रुपये के मुकाबले 17 फीसदी बढ़ा।
आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 8,214 करोड़ रुपये से घटकर 7,606 करोड़ रुपये रह गई। इसका खर्च 4,937 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,028 करोड़ रुपये था।