उच्च शिक्षा मंत्री ने किया नलकूप खनन कार्य का भूमि पूजन निगम अध्यक्ष मद से होगा सभी 54 वार्डो में होगा नलकूप खनन कार्य

May 25, 2023

उज्जैन: शहर के 54 वार्डो में नलकूप खनन का कार्य 77.85 लाख की लागत से निगम अध्यक्ष मद से करवाया जाएगा नलकूप खनन कार्य का भूमिपूजन बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने वार्ड क्रमांक 43 वाघेश्वर धाम में किया गया।

     बुधवार को उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम सभापति श्रीमती कलावदी यादव, निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष श्री विवेक जोशी द्वारा वार्ड क्रमांक 43 वाघेश्वर धाम में नलकूप खनन कार्य का भूमि पूजन क्षैत्रिय पार्षद श्रीमती सुरभी सुनिल चावण्ड, एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी के साथ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। 54 वार्डो में नलकूपों का खनन कार्य निगम अध्यक्ष मद से राशि रूपये 77.85 लाख की लागत से शहर के विभिन्न क्षैत्रों में करवाया जाएगा है।

निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा कहां गया है शहर में जलापूर्ति के लिए क्षैत्रिय पार्षद एवं रहवासियों की मांग को देखते हुए नलकूप खनन का कार्य करवाया जा रहा है उक्त कार्य का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 43 वागेश्वर धाम से कि गई यहां वर्तमान में टेंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है बोरिंग खनन से क्षैत्रवासियों की समस्या का समाधान हो जाएगा, पीएचई के अधिकारीयों को भी निर्देशित किया कि नलकूप खनन के पश्चात पानी की भी टेस्टींग की जाएं।

     इस दौरान पार्षद श्री कैलाश प्रजापत, श्री हेमंत गेहलोत, श्री जितेंद्र कुवाल, सर्वश्री संजय अग्रवाल, प्रभुलाल जाटवा, महेश खण्डेलवाल, राजकुमार बंशीवाल, यशवंत पटेल, हर्षवर्धन कुशवाह, पर्वन सिंह जाट के साथ ही बड़ी संख्या में क्षैत्रवासी उपस्थित थे।

Subscribe to our Newsletter