दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश कई जगह जलभराव


नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। उमस भरी गर्मी के बीच इस बारिश से लोगों को न बहुत पर हल्की राहत तो जरूर मिली है। बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के इलाकों में तपिश बढ़ गई थी। लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश से दिल्ली में कई जगह जलभराव भी हो गया है। आईएमडी ने अगले दो घंटे के दौरान यूपी, हरियाणा और एनसीआर के अलग अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। यूपी के बागपत, मोदीनगर, हापुड़, पिलखुवा कांधला, बड़ौत। वहीं, हरियाणा के गन्नौर जबकि एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, छपरौला, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ में बारिश हो सकती है।

बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान कल के मुकाबले दो डिग्री कम रह सकता है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।



Subscribe to our Newsletter