दिल्ली- एनसीआर में दो दिन तेज बारिश मॉनसून की होगी एंट्री बचा हुआ जून देगा खूब सुकून
Jun 24, 2025
नई दिल्ली । दिल्ली में मौसम अभी कूल-कूल रहने वाला है। बचा हुआ जून गर्मी से खूब सुकून देगा। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दिल्ली में मौसम अभी कूल-कूल रहने वाला है। बचा हुआ जून गर्मी से खूब सुकून देगा। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में 24 से 48 घंटे के भीतर मॉनसून की एंट्री होने वाली है। मंगलवार और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।
दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 24 और 25 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से तेज बारिश हो सकती है। बादलों की गरज और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इस दौरान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून भी दस्तक दे सकता है। इस बार दिल्ली में मॉनसून काफी जल्दी एंट्री ले रहा है। दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम अभी मेहरबान रहने वाला है। जून के बचे हुए बाकी दिनों में भी बादल, बारिश वाला माहौल बना रहेगा। 26 से 29 जून तक के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, कहीं हल्की तो कहीं थोड़ी तेज बारिश हो सकती है। बादलों की गरज भी सुनाई देगी। हालांकि, इन दिनों के लिए ग्रीन अलर्ट ही है।