गुजरात में 7 दिन भारी बारिश की संभावना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 32 टीमें स्टैंडबाय पर

Jul 02, 2025

अहमदाबाद | मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसमें आज से भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। खासकर सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अतिभारी बारिश हो सकती है। उत्तर गुजरात के बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर और मध्य गुजरात के खेड़ा, आणंद, पंचमहल और वडोदरा में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक छोटा उदयपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत समेत गांधीनगर और अहमदाबाद में भी भारी बारिश का अनुमान है| मौसम विभाग के मुताबिक 4 जुलाई के बाद गुजरात में बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। 4 जुलाई के बाद मध्य गुजरात, उत्तर गुजरात और दक्षिण गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की 32 टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है। सात दिनों तक राज्य में गरज के साथ मध्य से भारी बारिश की संभावना है। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अहमदाबाद में जुलाई माह में औसतन 12 इंच से अधिक बारिश होगी। ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ सिस्टम और कम दबाव के सक्रिय होने से भारी बारिश की संभावना है।


Subscribe to our Newsletter