दिल्ली-हरियाणा-यूपी में गर्मी का सितम बिहार-मुंबई में बारिश का अलर्ट

May 14, 2024

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। वहीं, सोमवार की दोपहर को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भीषण आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है। आंधी-तूफान के चलते मुंबई के घाटकोपर इलाके में पेट्रोल पंप में होर्डिंग गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 60 से अधिक लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने मुंबई के कई इलाको में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। राजस्थन, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी। इस दौरान लू चलने की भी संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ में अगले तीन दिनों तक गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।


Subscribe to our Newsletter