भिखारी का रूप बना लोगों से करते थे लूटपाट

Jun 30, 2025

नई दिल्ली । दिल्ली के हौज खास और आसपास के इलाकों में भिखारी का बन राहगीरों से लूटपाट और उनके गहने छीनने के आरोपी तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनोंं आरोपी चचेरे भाई हैं। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेजों की मदद से अपराधियों की पहचान कर उन्हें दिल्ली के हौज खास और आसपास के इलाकों में भिखारी बनकर राहगीरों से लूटपाट और उनके गहने छीनने के आरोपी तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन आरोपियों की पहचान अर्जुन नाथ, तूफान नाथ और चांद नाथ के रूप में हुई है, जो चचेरे भाई हैं और सभी की उम्र 20 के आसपास है। यह दक्षिण दिल्ली के भट्टी माइंस इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि वे हौज खास में ट्रैफिक सिग्नल पर हुए लूटपाट करीब एक दर्जन मामलों में शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामला 6 जून को तब प्रकाश में आया जब फरीदाबाद के 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह अगस्त क्रांति मार्ग पर अपनी कार में था, तभी तीन लोग भिखारी बनकर उसके पास आए। जैसे ही उसने उन्हें पैसे देने के लिए अपना बटुआ निकाला, उन्होंने उससे बातचीत शुरू कर दी और उसकी सोने की अंगूठी छीन ली। डीसीपी दक्षिण जिला अंकित चौहान ने कहा, इलाके में 60 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले गए।

हमने आरोपियों के भागने के संभावित रास्तों की पहचान की और उनका विश्लेषण किया। इस बीच, आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम इलाके में अलर्ट रही। हमने पाया कि वे घटनास्थल के पास एक ऑटो में सवार हुए और भट्टी माइंस पर उतर गए। पुलिस ने कहा कि पिछले हफ्ते कई जगह छापेमारी के बाद अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। चोरी की गई अंगूठी बरामद की गई और बाद में बाकी दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


Subscribe to our Newsletter