हैरी पॉटर फेम एक्ट्रेस बोनी राइट बनीं मां, दिया बेबी ब्वॉय को जन्म
Sep 29, 2023
लॉस् एजेलिस । हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बोनी राइट मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेबी ब्वाय को जन्म दिया है। गौरतलब है कि बोनी राइट को फिल्म हैरी पॉटर से पॉपुलैरिटी मिली है। मूवी में एक्ट्रेस ने जिनी विज्ली का किरदार निभाया था। बोनी राइट के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि उनकी एक्ट्रेस अब मां बन गई हैं।
हाल ही में, बोनी ने अपने बेबी की फोटो भी शेयर की है। हैरी पॉटर फेम बोनी राइट और उनके पति एंड्रीयू लोकोको पहली बार माता-पिता बने हैं। उन्होंने पिछले साल शादी की थी। अब उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है। बोनी ने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दिखाते हुए उसका क्यूट नाम भी रिवील किया है। 32 साल की बोनी राइट ने 19 सितंबर 2023 को एक बेटे को जन्म दिया। अब एक्ट्रेस ने अपने मां बनने की घोषणा करते हुए बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में उनका नन्हा राजकुमार बिस्तर पर गहरी नींद में सोता दिखाई दे रहा है। टोपी और धारीदार कपड़े में बोनी राइट का बेटा बहुत प्यारा लग रहा है। इस तस्वीर के साथ बोनी राइट ने अपने बेटे का नाम रिवील किया है।
उन्होंने अपने बेबी का नाम एलियो ओसीन राइट लोकोको रखा है। पोस्ट शेयर करते हुए बोनी ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर मां बनने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, इलियो ओसीन राइट लोकोको को हाय कहिए, जिसका जन्म 19 सितंबर मंगलवार को हुआ है। हम हेल्दी और हैप्पी हैं। मैं और एंड्रीयू अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं। मैं अपनी बर्थ टीम के लिए बहुत आभारी हूं, जिन्होंने हर समय हमारा हाथ थामे रखा और जर्नी को बहुत खूबसूरत बनाया।