हरियाली महोत्सव और मित्रता दिवस मनाया

Aug 04, 2026

इन्दौर । महिला सशक्तीकरण का संदेश देते सुरभि मनोचा चौधरी के मुख्य आतिथ्य में म.प्र नागर ब्राह्मण महिला परिषद, शाखा इंदौर द्वारा अध्यक्ष प्रीति त्रिवेदी और महासचिव रूपा मेहता के नेतृत्व में हरियाली महोत्सव और मित्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रंग-बिरंगी लहरिया साड़ियों और सोलह श्रृंगार से सजी मातृशक्तियों ने भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी।

कार्यक्रम में पल्लवी व्यास के नेतृत्व में मातृशक्तियों ने सावन के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। दिव्या मंडलोई व पुनीता व्यास के भजनों तथा रश्मि भूपेंद्र नागर की कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम में  प्रश्नोत्तरी, सामूहिक नृत्य और मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। समापन पौधों के वितरण के साथ हुआ। संचालन साक्षी मेहता ने किया।



Subscribe to our Newsletter