हरभजन ने कहा पथिराना नहीं, धोनी ने बदला मैच

मुम्बई। दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी की अंतिम ओवरों में की गयी आतिशी बल्लेबाजी से मिली थी। हरभजन ने कहा कि धोनी के तीन छक्को ने मैच पलट दिया था। धोनी ने अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्कों की हैट्रिक लगाई जिससे सीएसके का स्कोर 206/4 हो गया और ये तीन छक्के जीत में सहायक भी बने। वहीं मथीशा पथिराणा ने इस मैच में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। 

हरभजन ने धोनी की छोटी पर प्रभावी भूमिका के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, धोनी ने सिर्फ चार गेंदें खेलीं और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 20 रन बनाए और यही अंतर जीत का कारण बना। साथ ही कहा कि अगर आप उन चार गेंदों को हटा दें, तो मुम्बई ने पहले ही इतने रन बना लिए थे कि उसे लक्ष्य मिल जाता। धोनी का व्यक्तित्व ऐसा है कि जब उन्होंने कदम रखा तो क्रीज पर लोग उसके लिए नारे लगा रहे थे।  हरभजन ने यह भी कहा कि धोनी को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए।

उन्होंने कहा, जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया उससे ऐसा नहीं लगा कि वह खेल से दूर हैं। उनमें आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। वह इतनी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं कि हर कोई हैरान है कि वह ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं। जब धोनी बल्लेबाजी करने आए। ऐसा लगा जैसे पूरा स्टेडियम उन्हें देखने आया हो, इससे पुरानी यादें ताजा हो गईं। 


Subscribe to our Newsletter