हमास प्रमुख हानिया की तस्वीरें सामने आने के चंद घंटों बाद ही कर दिया ढेर

तेहरान,। आतंकी संगठन हमास का चीफ इस्माइल हानिया को इजरायली सेना ने ढेर कर दिया है। इससे कुछ ही घंटे पहले हानिया और ईरान के सुप्रीम लीडर हमाम खामेनेई की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। ईरान के सुप्रीम लीडर इमाम खामेनेई ने हमास के चीफ इस्माइल हानिया और जनरल सेकेटरी जियाद अल-नखलाह से मुलाकात की थी। खामनेई ने 13 घंटे पहले यानी 30 जुलाई की शाम 8.05 बजे मुलाकात की तस्वीरें भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की थी। खामनेई ने लिखा, फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद आंदोलन के महासचिव जियाद अल-नखला से मुलाकात की।

फिलहाल, हानिया के मारे जाने से 12 घंटे में इजरायल के दो दुश्मनों का सफाया हो गया है। मंगलवार को इजरायल की सेना ने बेरुत में हिज्बुल्लाह के टॉप कमांडर फउद शुकर को मार गिराने का दावा किया था। इससे पहले अप्रैल 2024 में इजरायली सुरक्षाबलों ने हानिया के तीन बेटों को भी मार गिराया था। इजरायल ने गाजा पट्टी पर एयरस्ट्राइक कर हानिया के तीन बेटों को मारा था। इजरायली सेना आईडीएफ ने बताया था कि हानिया के तीन बेटे आमिर, हाजेम और मोहम्मद गाजा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने जा रहे थे, इस बीच तीनों हवाई हमलों की चपेट में आ गए। बता दें कि इजरायली हमले में हानिया और उसके बॉडीगार्ड की कथित तौर पर मौत हुई है। हमास और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  ने इसकी पुष्टि की है। हमास ने अपने बयान में कहा है कि इजरायल के हमले में फिलिस्तीनी ग्रुप लीडर इस्माइल हानिया तेहरान स्थित एक घर में मारे गए हैं। इजरायल ने 12 घंटे में ये दूसरा बड़ा हमला किया है।


Subscribe to our Newsletter