इन्दौर में विश्व योग दिवस पर महापौर और केबीनेट मंत्री की उपस्थिति में गोपुर चौराहे और शारदा स्कूल पर भव्य आयोजन

Jun 21, 2024

इन्दौर  विश्व योग दिवस पर इन्दौर में योग मित्र अभियान के तहत गवर्नमेंट शारदा गर्ल्स हायर सेकण्डरी स्कूल मे आयोजित मुख्य आयोजन के भव्य योग सत्र में नगर निगम इंदौर के साथ संस्था योग मित्र, आरोग्य भारती, और आस्था योग केंद्र ने भी सहयोग किया। स्थानीय  बड़ा गणपति चौराहा स्थित गवर्नमेंट शारदा गर्ल्स हायर सेकण्डरी स्कूल में शुरू हुआ। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में योग किया गया  इस अवसर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज तीन विशेष दिन हैं। वर्ल्ड म्युजिक डे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और श्री अन्न सर्वधन दिवस। ये तीनों ही मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए मन शरीर और आत्मा को प्रसन्न करने के लिए खास होते हैं। मैं समझता हूं कि अपने जीवन को यदि स्वस्थ रखना है तो इन तीनों आयाम पर व्यक्ति को विशेष ध्यान देना चाहिए।

इससे मनुष्य का मन शरीर स्वस्थ रहता है, साथ ही परिवार भी स्वस्थ रहेगा और समाज भी स्वस्थ रहेगा। वहीं गोपुर चौराहा पर योग मित्र अभियान में मेयर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में योग किया। इसमें भी काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। मैं सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि वे नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम में  सुप्रसिद्ध लोकनायक पद्मश्री कालूराम बामनिया और अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक चेतना जोशी तिवारी भी मौजूद रही।


Subscribe to our Newsletter