पात्र व्यक्तियों के लिए सरकारी योजनाए कारगार साबित-जोशी

Jul 15, 2025

जयपुर। केन्दीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा राजकीय  कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय फलोदी के सहयोग से आवासीय  परिसर के सभाकक्ष में ÓÓकेन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं केंद्र सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियांÓÓ पर विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पंचायत समिति फलोदी के अतिरिक्त विकास अधिकारी महेंद्र कुमार जोशी  ने बताया कि भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्रिक मंच पर उल्लेखनीय प्रगति की है तथा आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया-मैक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने निवेश और नवाचार को बढ़ाया मिला।

जोशी ने बताया की केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना महानरेगा योजना आत्मनिर्भर भारत, महिला शक्तिकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना इत्यादि पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।इसी अवसर पर सहायक विकास अधिकारी लोहावट मानक लाल पालीवाल ने प्रधानमंत्री फिट इंडिया पर ज्ञानवर्धक व प्रभावी जानकारी प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रधान श्रीमती रामा कुमारी मेघवाल ने  बालिका शिक्षा एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना पर बताया कि समाज के आर्थिक रूप से वंचित वर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने की उद्देश्य से बनाई  एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की इसी अवसर पर वार्डन सुमन बिश्नोई के साथ सभी स्टाफ गण उपस्थित रहे।



Subscribe to our Newsletter