सोने में तेजी, चांदी भी चमकी

Dec 01, 2023

नई दिल्ली । सोने और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत शुक्रवार को तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,600 रुपये और चांदी के वायदा भाव 77,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। वहीं वै‎श्विक बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रेक्ट 146 रुपये की तेजी के साथ 62,786 रुपये के भाव पर खुला। ‎

फिलहाल यह कॉन्ट्रेक्ट 10 रुपये की तेजी के साथ 62,650 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 262 रुपये की तेजी के साथ 77,777 रुपये के भाव पर खुला। ‎फिलहाल यह 97 रुपये की तेजी के साथ 77,612 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 2,038.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,038.10 डॉलर था। ‎फिलहाल यह 3.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,441.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 25.40 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 25.29 डॉलर था। ‎फिलहाल यह 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 25.31 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


Subscribe to our Newsletter