सोने के भाव नए शिखर पर, चांदी में ‎गिरावट

Mar 07, 2024

- सोना 65,300 और चांदी 74000 के पार 

नई ‎दिल्ली । इस सप्ताह सोने के वायदा भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है। बीते तीन दिन से इसके भाव नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। गुरुवार को भी सोने के वायदा भाव ने 65,315 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव खुले जरूर तेजी के साथ लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए। वहीं वै‎श्विक बाजार में गुरुवार को सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रेक्ट 27 रुपये की तेजी के साथ 65,205 रुपये के भाव पर खुलने के बाद 116 रुपये की तेजी के साथ 65,294 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रेक्ट 306 रुपये की तेजी के साथ 74,444 रुपये के भाव पर खुलने के बाद 98 रुपये की गिरावट के साथ 74,040 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वै‎श्विक बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। कॉमेक्स पर सोना 2,156.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

पिछला बंद भाव 2,158.20 डॉलर था। इस समय यह 0.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,157.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 24.40 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 24.49 डॉलर था। ‎फिलहाल यह 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 24.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।



Subscribe to our Newsletter