सोने की कीमत बढ़ी, चांदी के फिसले भाव

Jan 09, 2024

- सोने के वायदा भाव 62,250 और चांदी के लगभग 72,400 रुपए 

नई ‎दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन सुस्त शुरुआत के बाद दूसरे दिन मंगलवार को सोने और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। हालांकि चांदी के वायदा भाव में बाद में सुस्ती देखी जाने लगी। सोने के वायदा भाव 62,250 रुपये और चांदी के वायदा भाव 72,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। वै‎श्विक बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रेक्ट 54 रुपये की तेजी के साथ 62,149 रुपये के भाव पर खुला और 157 रुपये की तेजी के साथ 62,252 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,282 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,149 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 169 रुपये की तेजी के साथ 72,596 रुपये के भाव पर खुला और 30 रुपये की गिरावट के साथ 72,397 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,597 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,387 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे। वै‎श्विक बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। कॉमेक्स पर सोना 2,034.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,033.50 डॉलर था जो 6.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,039.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 23.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 23.31 डॉलर था, जो 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 23.32 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


Subscribe to our Newsletter