सोना 85 हजार के नीचे आया, चांदी 93 के करीब, सोना खरीदने का यही सही समय

Feb 28, 2025

मुंबई,। सोने और चांदी के वायदा कारोबार में शुक्रवार का गिरावट दर्ज की गई। सोना 85 हजार के नीचे आ गया, जबकि चांदी के भाव भी 93,200 के करीब कारोबार कर रही हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का अप्रैल वायदा 297 की गिरावट के साथ 84,899 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सोना 84,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। आज दिन में सोने ने 84,912 का उच्चतम और 84,846 का न्यूनतम स्तर को छुआ। इस महीने सोने ने 86,592 का अब तक का उच्चतम स्तर छू लिया था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च वायदा चांदी 406 की गिरावट के साथ 93,229 पर खुली। ट्रेडिंग के दौरान यह 93,229 के उच्चतम और न्यूनतम स्तर तक ही सीमित रही। पिछले साल चांदी ने 1,00,081 प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था। कोमेक्स पर सोना 2,889 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 2,895.90 डॉलर प्रति औंस से कम था। 2,885.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। हालांकि, आगे कीमतों में और गिरावट या उछाल आ सकता है, इसलिए निवेश करने से पहले बाजार पर नजर बनाए रखें।


Subscribe to our Newsletter