सोना हुआ चार हज़ार सस्ता,एक ही दिन में आई भारी गिरावट

Aug 12, 2023

अगस्त महीने की शुरुआत से ही सोना-चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। बता दें कि सोने चांदी की भाव हर दिन टैक्स,उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है। लगातार कई दिन की बढ़त के बाद आज 24 कैरेट सोने के भाव में भारी गिरावट दर्ज हुई आज जो गिरावट देखने को मिल रही वह प्रति10 ग्राम लगभग 4000 हजार रूपये है इसका मतलब कल के मुकाबले सोना आज चार हजार प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है।

जब सोने में निवेश की बात आती है तो लखनऊ शहर की हमेशा एक समृद्ध परंपरा रही है। कीमती धातु शहर के निवासियों की पसंदीदा रही है और पिछले कुछ वर्षों में इसकी मांग में वृद्धि देखी गई है।

लखनऊ में सोना खरीदने की जगह

लखनऊ में ऐसी कई जगहें हैं जहां से आप सोना खरीद सकते हैं। हालाँकि, आपको खरीदने से पहले लखनऊ में सोने की दरें जांचनी चाहिए। इन जगहों में झंडे वाला पार्क, गोल मार्केट चौराहा, अमीनाबाद, इंदिरानगर, आलमबाग, कानपुर रोड आशियाना आदि शामिल हैं।

आज सोने-चांदी का भाव

आज लखनऊ में 22 कैरेट सोने का दाम-प्रति 10 ग्राम 54,700 रूपये रहा वहीं 24 कैरेट सोने का दाम-प्रति 10 ग्राम 55,660 रूपये रहा जबकि चाँदी का भाव 73,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

Subscribe to our Newsletter