सोने , चांदी में तेजी
Aug 24, 2022
घरेलू बाजार में बुधवार को सोने , चांदी की कीमतों में उछाल आया है। सोने की कीमतों में तेजी के बीच ही दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 274 रुपये उछलकर 51,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था जबकि चांदी भी 448 रुपये ऊपर आकर 55,682 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मजबूती के साथ ही 1,749 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.11 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।