बीमारी का बहाना कर गणेशोत्सव के लिए गांव जाना पड़ा महंगा

- आयुक्त द्वारा पुलिस निरीक्षक का निलंबन

मुंबई, । अगर काम से फुर्सत नहीं मिलती तो कई लोग बीमार होने का बहाना कर छुट्टी ले लेते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब बीमारी का हवाला देकर छुट्टी लेना एक पुलिस इंस्पेक्टर को महंगा पड़ गया। दरअसल बीमार होने का झूठा बहाना बनाकर छुट्टी लेने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को पुलिस सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के घाटकोपर मुख्यालय में तैनात रिजर्व पुलिस बल के इंस्पेक्टर संजय सावंत ने बीमारी का हवाला देकर छुट्टी मांगी और गणपति उत्सव के लिए अपने गांव कणकवली चले गए. लेकिन उनकी बीमारी के बारे में संदेह होने पर जब उनसे पूछताछ की गई तो उनका फोन बंद था. साथ ही जब उनके घर जाकर पूछताछ की गई तो उनके लड़के ने बताया कि वह कणकवली गांव गए हैं. जिसके बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई. आपको बता दें कि गणेशोत्सव चल रहा है, ऐसे में राज्य भर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि गलत आधार पर छुट्टी लेने के कारण सावंत के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई की गई है.



Subscribe to our Newsletter