रूट पर अंपायर रीफेल के फैसले से गावस्कर नाराज, ट्रॉट भी हैरान हुए
Jul 14, 2025
लंदन । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने अंपयरिंग स्तर की आलोचना की है। बचे हैं। मैच में कमेंटरी कर रहे गावस्कर अंपायर पॉल रीफेल के जो रूट को नाट आउट देने पर भड़क गये। गावस्कर ही नहीं इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट भी अंपायर के फैसले से हैरान नजर आये। जब ये हुआ तक रूट 36 रन बनाकर खेल रहे थे। मोहम्मद सिराज की एक गेंद टप्पा खाने के बाद सीधे उनके पैड से टकराई। गेंद लाइन में पिच हुई थी और पैड से नहीं टकराती तो सीधे लेग स्टंप उड़ जाता। सिराज और भारतीय टीम ने रुप के खिलाफ जोरदार अपील की पर अंपायर ने उसे खारिज कर दिया।
अंपायर के फैसले से कप्तान शुभमन गिल भी नाराज नजर आये। भारत ने रिव्यू लिया। रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद लाइन में थी और लेग स्टंप से टकराती। फिर भी अंपायर ने रुट के पक्ष में फैसला दिया। इसपर गावस्कर ने कहा, मैं यह नहीं कर सकता कि गेंद इतनी ज्यादा मूव हुई है। आप कह रहे हैं कि यह लेग स्टंप से टकराने जा रही थी? बिल्कुल नहीं। यह लेग स्टंप उड़ाने जा रही थी। भारत के लिए राहत की बात केवल यह है कि उसे रिव्यू नहीं गंवाना पड़ा है।
वहहीं कॉमेंट्री पैनल में शामिल इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट भी अंपायर के फैसले से हैरान दिखे। उन्होंने कहा, ‘मैं स्तब्ध हूं। रीप्ले देखने के बाद मुझे लगता है कि गेंद लेग स्टंप के अंदरूनी हिस्से से टकराने वाली थी। रियल टाइम में देखने पर मैं यह भरोसा नहीं कर सकता कि गेंद स्टंप से बाहर थी।।’ भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि जो रूट जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। वह एक रन और बनाकर 40 रन पर पेवेलियन लौट गये।