गांगुली दूसरी बार बनेंगे कैब अध्यक्ष

कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का एक बार फिर बंगाल क्रिकेट  बोर्ड (कैब) का अध्यक्ष बनना तय है। गांगुली  कैब अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार है। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वह दूसरी बार ये पद संभालेंगे। इससे पहले वह 2015 से 2019 तक इस पद पर रहे हैं। 

कैब के चुनाव 22 सितंबर को होने वाले हैं।  इसमें गांगुली के साथ-साथ उनके पैनल के दूसरे सदस्यों का भी निर्विरोध चुना जाना तय है।  उनके पैनल में उपाध्यक्ष के लिए नितीश रंजन दत्ता, सेक्रेटरी के लिए बबलू कोले, जॉइंट सेक्रेटरी के लिए मदन घोष और कोषाध्यक्ष के लिए संजय दास का नाम शामिल है। 

गांगुली अपने बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की कैब अध्यक्ष पद संभालेंगे। जो 2019 से इस पद पर थे। गांगुली 2019 से 2022 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे हैं। बीसीसीआई के आगामी चुनावों के लिए भी अध्यक्ष के तौर पर भी उनका नाम आ रहा है। इसका कारण है कि बंगाल बोर्ड ने उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाया है। 



Subscribe to our Newsletter