विधानसभा चुनाव में गंगाजल की एंट्री
Oct 19, 2023
भोपाल । मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गंगाजल की एंट्री हो गई है गंगाजल की बोतलों में पार्टी सिंबल और नेताओं के फोटो लगाकर मतदाताओं तक गंगाजल बांटा जा रहा है इसके लिए बड़े पैमाने पर गंगाजल की बोतले मंगाई जा रही हैं
गंगाजल देखकर मतदाताओं से कसम खिलाई जा रही है कि वह गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाएं कि... देंगे मतदाताओं के पास से जो जानकारी मिल रही है कि उम्मीदवार द्वारा उन्हें गंगाजल हाथ में रखवा कर कसम खिलाई जा रही है कि वह उनके पक्ष में मतदान करें उल्लेखनीय भारत में गंगाजल का विशेष महत्व है गंगाजल हाथ में लेकर यदि कसम खाई जाती है तो फिर उसका पालन भी किया जाता है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्मीदवार मतदाताओं से वोट पाने के लिए उन्हें समान और नगद दे रहे हैं साथ में उनसे कसम खिलवाने के लिए गंगाजल बड़े पैमाने पर मंगाया जा रहा है।
हाल ही में पवई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश नायक के वाहन की चेकिंग में बड़ी मात्रा में गंगाजल की बोतल मिली है। गंगा जल की बोतलों में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की तस्वीर का स्टीकर चिपकाया गया है। बोतल में लिखा है कि हर वायदा निभाएंगे, और बदलाव लाएंगे। नर्मदे हर नर्मदा सेवा सेना स्टीकर में लिखा हुआ है पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की है।