अंबानी के एंटीलिया में गणेश उत्सव की धूम

Sep 20, 2023


-सितारों और और खेल ह‎स्तियों स‎हित राजनेताओं का हुआ स्वागत

मुंबई।  गणेश उत्सव को लेकर ‎राजनी‎ति सिने उद्योग, टेलीविजन जगत स‎हित देश भर में बप्पा की धूम है। ऐसे में अंबानी परिवार ने हर बार की तरह इस बार भी गणपति बप्पा का शानदार स्वागत किया। मुकेश अंबानी हर साल बड़े ही धूमधाम से अपने घर एंटीलिया में बप्पा का स्वागत करते हैं। इसमें अंबानी परिवार समेत कई दिग्गज शामिल होते हैं।  खास बात यह है कि गणेश चतुर्थी के पूजन से पहले मुकेश अंबानी खुद अपने परिवार के साथ  दरवाजे पर खड़े होकर मेहमानों का स्वागत करते है। उत्सव से लौटते वक्त सभी मेहमानों को खास तोहफे भी दिए जाते हैं। 


इस बार भी गणेश उत्सव में फिल्म जगत, खेल जगत से लेकर राजनेताओं स‎हित अन्य लोगों को बुलाया गया। इनमें शाहरुख खान, हेमा मालिनी, ऐश्वर्या राय से लेकर सचिन तेंडुलकर तक कई मशहूर सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।  हालांकि इस बार भी नीता अंबानी ने अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया। नीता अंबानी उत्सव में पीले रंग की साड़ी में नजर आईं और उनकी खूबसूरती काबिले तारीफ थी। सबसे पहले बात करते हैं सचिन तेंडुलकर की जो अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इस बार भी उनकी बेटी सारा सब पर भारी पड़ती दिखाई दी। तेंडुलकर की पत्नी भी हरी साड़ी में सुन्दर लग रही थी। 


एक्टर विक्की कौशल भी अपने भाई सनी कौशल के साथ एंटीलिया पहुंचे। हालांकि कैटरीना कैफ को उनके साथ न देखकर फैन थोड़े निराश हुए।  आलिया भट्ट भी इस उत्सव का हिस्सा बनी लेकिन वह भी पति रणबीर के बीना ही नजर आई। इस दौरान उनका साथ दिया दोस्त आर्यन ने। आलिया भट्ट रेड साड़ी में प्यारी लग रही थी। ये कहना गलत नहीं होगा कि हेमा मालिनी ने अपनी खूबसूरती से पार्टी की शान बढ़ा दी। पीली साड़ी में उनका लुक एकदम रॉयल लग रहा था। वह बेटी अहाना देओल और दामाद के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची थी। 

इस सेलिब्रेशन में शाहरुख खान के परिवार ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और पत्नी गौरी खान भी नजर आईं। साथ ही छोटे बेटे अबराम खान भी काफी क्यूट लग रहे थे। वहीं जूही चावला भी अपने पति के साथ इस उत्सव का हिस्सा बनने पहुंची। 



Subscribe to our Newsletter