गंभीर कोच बनने के बाद पहली बार विराट के साथ नजर आये

कोलंबो । गौतम गंभीर के भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच मुख्य कोच बनने के पहली बार अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से उनकी मुलाकत हुई। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई हैं। इसमें ये दोनो ही बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले साल दोनो के बीच आईपीएल में जोरदार बहस हुई थी। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को लग रहा था कि ये दोनो कैसे मिलते हैं। विराट श्रीलंका दौरे पर एकदिवसीय सीरीज खेलने के लिए यहां पहुंचे थे। विराट ने पहली बार कोच गंभीर के सामने अभ्यास किया। टीम इंडिया के अभ्यास सत्र की तस्वीरें भी बीसीसीआई ने साझा की है। इसमें दोनों एकसाथ दिख रहे हैं। 

विराट और गंभीर के बीच मैदान पर अच्छे रिश्ते नहीं रहे थे जिसकी वजह से सभी को दोनों के एक साथ आने का इंतजार था। श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से पहले दोनों नेट प्रैक्टिस के दौरान साथ दिखे। बीसीसीआई ने अभ्यास सत्र की जो तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों मैदान पर हुई पिछली बातों को भूलकर बिल्कुल आराम से थे। 

इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान दो बार गंभीर और विराट कोहली के बीच हुआ हुआ था हालांकि अब ये पुरानी बातें हो गयी हैं। दोनो ने एक नई शुरुआत की है। 

टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज में सभी मैच जीतकर की है। अब सबकी नजरें एकदिवसीय सीरीज पर लगी हैं। 



Subscribe to our Newsletter