बहनों के लिए नि:शुल्क आयुष्मान शिविर नगरपालिका बालाघाट में
Aug 29, 2023
- रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर बहनों को उपहार
बालाघाट । नगर की सहस्त्रबाहु एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा नगरपालिका बालाघाट में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक दिवसीय नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया है जो 31 अगस्त 2023 दिन गुरूवार को आयोजित होगा। जिसमें सभी उम्र की बहिनें जो इस योजना में पात्रता रखती है वह अपने आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवा सकेगीं।
भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश योजना के अंतर्गत संपूर्ण भारत शासकीय एवं अधिकृत निजी हास्पिटलों में रूपये 5 लाख तक नि:शुल्क ईलाज की व्यवस्था की गई है। जिसमें फिंगरप्रिंट अथवा आधारकार्ड ओटीपी के माध्यम से नि:शुल्क बनवा सकते है। आयुष्मानकार्ड धारक, भारत के सभी शासकीय हास्पिटल एवं आयुष्मान भारत योजना में अधिकृत प्रायवेट हास्पिटल में अपना नि:शुल्क ईलाज करवा सकते है।
परिवार समग्र आईडी एवं आधारकार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। हॉस्पिटल एवं बीमारी के ईलाज से संबंधित जानकारी आयुष्मान के हेल्प लाईन नंबर 14555 से प्राप्त की जा सकती है। संस्था के सचिव जगदीश ताम्रकार द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में प्रारंभ की इस योजना में बालाघाट नगरपालिका क्षेत्र के हजारों पात्र हितग्राहियों ने आयुष्मान कार्ड नहीं अभी तक नहीं बनवाये है। पात्र हितग्राहियों द्वारा बनाये गये आयुष्मान कार्ड सरकार द्वारा नि:शुल्क वितरित करवाया जाता है यदि हितग्राही को ईलाज के लिए कार्ड की तत्काल आवश्यकता रहती है तो कार्ड देने की सुविधा भी दी जाती है।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती सुरजीत ठाकुर सहित एवं सभी वार्ड पार्षदगण विगत कई महीनों से आयुष्मान योजना के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। बालाघाट नगरपालिका में आयुष्मान योजना से संबद्ध बालाघाट, गोंदिया, नागपुर, रायपुर, जबलपुर आदि के हास्पिटल की सूची लगाई गई है जिससे जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में मदद मिल सकेगी। पात्र परिवार के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है। अनेक बार एप्रूबल के लिए कई दिनों का समय भी लगता है अत: कार्ड बनवाकर अपने पास रखने की अपील की गई है।
बालाघाट नगर में 5 प्रायवेट हास्पिटल अधिकृत है जिसमें फ्रेक्चर संबंधित 4 हास्पिटल निदान हॉस्पिटल गोंदियारोड, समाधान हास्पिटल मेनरोड, सुश्रूत हास्पिटल बैहररोड, गणपति मेमोरियल मयूर टाकीज के पीछे आयुष्मान योजना में अपनी सेवाऐं प्रदान कर रहे है एवं हार्ट से संबंधित उपचार के लिए आयुष्मान हास्पिटल भी इस योजना के लिए अधिकृत किया गया है।