चार आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले

Jan 16, 2025

- एक मेनबोर्ड आईपीओ स्टे‎लियान इं‎डिया का, जबकि तीन एसएमई आईपीओ हैं  

मुंबई । इस हफ्ते 4 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं, जिनमें अच्छा-खासा ग्रे मार्केट प्रीमियम देखने को मिल रहा है। इनमें से एक मेनबोर्ड आईपीओ स्टे‎लियान इं‎डिया का है, जबकि तीन एसएमई आईपीओ हैं। यह 88.32 करोड़ रुपए का एक एसएमई आईपीओ है। यह आईपीओ 15 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 17 जनवरी को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 20 जनवरी और लिस्टिंग 22 जनवरी को हो सकती है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 86 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 70 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह यह शेयर 81.40 फीसदी के प्रीमियम के साथ 156 रुपए पर लिस्ट हो सकता है। यह आईपीओ अब तक 8.47 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। यह 40 करोड़ रुपए का एक एसएमई आईपीओ है। यह आईपीओ 15 जनवरी को खुला था और 17 जनवरी को बंद होगा।

शेयरों का अलॉटमेंट 20 जनवरी को और लिस्टिंग 22 जनवरी को हो सकती है। इस आईपीओ में एक लॉट 1000 शेयरों का है। यह आईपीओ अब तक 12.52 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 128 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 90 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह इस शेयर की लिस्टिंग 70.31 फीसदी के प्रीमियम के साथ 218 रुपए पर हो सकती है। यह 199.45 करोड़ रुपए का एक मेनबोर्ड आईपीओ है। यह आईपीओ 16 जनवरी यानी आज सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन है और 20 जनवरी को बंद होगा। 21 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट होगा और 23 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयर की लिस्टिंग होगी। इस आईपीओ में एक लॉट 165 शेयरों का है। ग्रे मार्केट में यह शेयर 90 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 48 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस तरह यह शेयर 53.33 फीसदी के प्रीमियम के साथ 138 रुपए पर लिस्ट हो सकता है।


Subscribe to our Newsletter