शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्षों का किया सम्मान
Jun 24, 2025
इन्दौर शाइनिंग वेलफेयर सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ विधि समारोह में सोसायटी के समस्त पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय इस संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सर्वप्रथम उमाशंकर मेहता ने पद एवं संस्था के प्रति समर्पण की शपथ दिलवाई। तत्पश्चात संरक्षक भायाजी व नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश चौहान व वरिष्ठ सदस्य हेमंत माथुर ने पूर्व अध्यक्ष कैलाश ओरा, सुशील गोधा, रज्जू भैया सोनी, संजय व्यास, वीरेंद्रसिंह चौहान, राकेश शर्मा का स्वागत कर कहा कि इनके नेतृत्व में संस्था ने खेल एवं सामाजिक गतिविधियों को कुशलता से अंजाम दिया है। आगे भी संस्था को मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।
शाइनिंग क्लब के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी उपवन व प्रमोद पंचोली प्रीतेष ने जानकारी देते बताया कि सत्यनारायण शर्मा, राजकुमार नाहर एवं ललित सोनी ने संरक्षक सुकमाल जैन का अभिनंदन किया, संगठन सचिव राधेश्याम गहलोत ने संस्था के पौधारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। ललित सोनी ने अपनी माताजी की याद में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने का संकल्प लिया। संचालन संस्था के मुख्य सचिव सुरेश माहेश्वरी ने किया। आभार वीरेंद्र सिंह ने माना।