पूर्व कोच संजय भारद्वाज बोले, गंभीर घमंडी नहीं

नई दिल्ली  । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की छवि एक गंभीर और सख्त स्वभाव वाले व्यक्ति की रही है। वहीं उनके पूर्व कोच संजय भारद्वाज के अनुसार गंभीर का स्वभाव इस प्रकार का है क्योंकि उनमें जीत की भूख है। इसे घमंड नहीं समझना चाहिये। ये सभी भी नजर आता है क्योंकि श्रीलंका दौरे पर किसी बात पर गंभीर और विराट हंसते हुए दिखे थे। इनकी ये तस्वीर भी जमकर वायरल हुई थी। गंभीर एकदिवसीय और टी20 विश्व कप विजेता टीम में रहे हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं।

कोच भारद्वाज का कहना है कि गंभीर हमेशा जीतने की चाहत रखते थे और इसी वजह से लोग उनकी जीत की भावना को घमंड समझने लगते हैं। भारद्वाज गंभीर के साथ पिछले तीन दशकों से जुड़े हैं। 

भारद्वाज ने कहा, गंभीर दिल के बहुत अच्छे हैं पर लोग उन्हें घमंडी समझते हैं। वो जीतने के लिए ऐसा करते हैं। मैं उन्हें नेट्स के बाद मैच खेलने के लिए कहता था और वो हारने पर रोते थे। उन्हें उस समय से ही हार पसंद नहीं थी। उन्होंने कहा, गंभीर की असली पर्सनैलिटी ऐसी है कि वो गंभीर रहेंगे ही। अगर आप कंफर्ट जोन में रहेंगे और हमेशा मुस्कुराते रहेंगे तो जीत नहीं सकते। जीतने वाला इंसान हार से बचने का तरीका भी जानता है। लोग कहते हैं कि गंभीर में अहंकार है, पर ऐसा नहीं है दिल के साफ हैं और चुवा क्रिकेटरों की काफी सहायता करते हैं। 


Subscribe to our Newsletter