सीमा हैदर को भूलिए अब सोनिया अख्तर ने नोएडा में काटा बवाल


नई दिल्ली । सोनिया अख्तर से शादी करने के लिए बांग्लादेश में सौरभकांत तिवारी नाम बदलकर सौरभ बन गया था। यह दावा सोनिया ने पुलिस को निकाहनामा और शपथ पत्र सौंपते हुए किया है। उसने जबरन मतांतरण कराए जाने की बात से भी साफ इनकार किया है। जबकि सौरभ अभी यह दावा कर रहा है कि शादी करने के लिए सोनिया ने दबाव बनाकर उसका जबरन मतांतरण कराया था। पुलिस फिलहाल सोनिया ने जो दस्तावेज उपलब्ध कराएं हैं।

उनकी जांच कर रही है। सोनिय अख्तर ने पुलिस को बताया कि सौरभ ने उससे कहा था कि पत्नी की मौत के बाद वह अकेला है। इसलिए वह उससे शादी करना चाहता है। इस पर उसने हिंदू से विवाह करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सौरभ ने खुद अपना नाम बदलकर मुस्लिम रीति रिवाज को अपनाते हुए निकाह किया था।

सोनिया ने 11 अप्रैल 2021 का एक शपथ पत्र भी पुलिस को सौंपा है। इसे सौरभ ने मतांतरण के दौरान कोर्ट में दिया था। सोनिया का कहना है कि सौरभ ने पहली पत्नी की मौत हो जाने की बात कही थी। इसके बाद जब वह गर्भवती हुई तब उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी भी जीवित है। सोनिया ने बताया कि निकाह के बाद लगभग दो वर्ष तक वह उसके साथ रहा। इस दौरान उसने सौरभ को नमाज पढ़ना सिखाया। टोपी लगाकर सौरभ मस्जिद भी जाता था।



Subscribe to our Newsletter