रखरखाव कार्य के लिए नीलबड़ उपकेन्द्र से निकलने वाले समस्त 11 के.वी. फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

Aug 22, 2025


भोपाल (ईएमएस)।   मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल ग्रामीण संभाग के अंतर्गत 33/11 के.व्ही . नीलबड़ उपकेन्द्र  पर डिपार्टमेंटल वर्क्स् एवं अतिआवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 33/11 के.व्हीव. नीलबड़ उपकेन्द्र  से निकलने वाले समस्त् 11 के.व्हीय. फीडरों की विद्युत आपूर्ति 22 अगस्त। 2025 शुक्रवार को  प्रात: 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक बंद रहेगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि 33/11 के.व्हीत. नीलबड़ उपकेन्द्र  से निकलने वाले समस्तन 11 के.व्हीत. फीडरों में आने वाले क्षेत्र की कॉलोनियों में विद्युत प्रदाय रखरखाव कार्य के दौरान 04 घंटे के लिए बंद रहेगा। इस उपकेन्द्र से निकलने वाले समस्त 11 के.वी. फीडर क्षेत्र में नीलबड़ चौराहा, दुर्गा मंदिर के आसपास, ब्रम्हपुरी कालोनी, गोल्डन सिटी कालोनी, डीपीएस के आसपास का क्षेत्र, विशाल नगर, बालाजी नगर एवं मेंडोरी, नीलबड़, कलखेड़ा, सिद्वीविनायक, महावीर विहार, ग्राम बरखेडा नाथू एवं अन्य आसपास की कालोनी की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

कंपनी ने सभी सम्मा नीय उपभोक्ता्ओं से अपील की है कि कंपनी द्वारा अति आवश्यमक रखरखाव कार्य के विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने वाले समय को ध्यासन में रखते हुए वह अपने आवश्यक कार्य सुनिश्चित कर लें। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि आवश्यमकतानुसार विद्युत प्रदाय के समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।



Subscribe to our Newsletter