जीएसटी दरों में कटौती से पहले एफएमसीजी कंपनियों ने दी भारी छूट - 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

Sep 16, 2025

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती के चलते प्रमुख एफएमसीजी कंपनियां 21 सितंबर तक खुदरा विक्रेताओं को भारी छूट दे रही हैं। 22 सितंबर 2025 से नई जीएसटी दरें प्रभावी होंगी, जिनके तहत कई उत्पादों पर कर दर घटकर 5 प्रतिशत रह जाएगी। इस बदलाव से पहले कंपनियां अपने पुराने स्ट

क को तेजी से बेचने के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आई हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने 20 सितंबर तक ‘रिटेलर बोनांजा’ स्कीम के तहत लक्स, डव, लाइफबॉय जैसे साबुनों पर 4 से 7 फीसदी तक की छूट दी है। इसके अलावा शैंपू पर 10 से 20 प्रतिशत और हेयर ऑयल ब्रांड्स पर 7 से 11 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। स्किनकेयर ब्रांड्स जैसे पॉन्ड्स और लक्मे पर 11 प्रतिशत तथा टूथपेस्ट ब्रांड पेप्सोडेंट और क्लोजअप पर 8 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

डाबर इंडिया ने डाबर रेड टूथपेस्ट और मिसवाक पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट की घोषणा की है। वहीं पीऐंडजी इंडिया ने अपने ब्रांड्स जैसे हेड ऐंड शोल्डर्स, पैंटीन, ओरल-बी और विक्स पर ‘नेवर बिफोर जीएसटी स्पेशल ऑफर’ के तहत छूट दी है।

पैम्पर्स पर भी 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिल रही है। उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आईटीसी भी अपने रिटेल चैनलों को छूट दे रही है। कंपनियों का कहना है कि वे जीएसटी में बदलाव का लाभ उपभोक्ताओं तक भी पहुंचाएंगी, जिससे उत्पादों की कीमतों में गिरावट संभव है।


Subscribe to our Newsletter