पहले रेप, फिर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने का आरोप
Oct 02, 2023
रांची । झारखंड के गिरिडीह जिले में प्राइवेट स्कूल के संचालक ने स्कूल में काम करने वाली 17 साल की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार उसका रेप किया और बाद धर्म बदलकर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू एजाज को गिरफ्तार किया। युवती के परिजनों ने एफआईआर में कहा है कि उनकी पुत्री ने कुछ महीने पहले वंडर वेल इंटरनेशनल स्कूल में बतौर शिक्षिका नौकरी शुरू की थी। स्कूल के संचालक सोनू एजाज ने पहले उसका मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती बढ़ाई और बाद में एक दिन अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया।
आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगा। वह उसपर शादी करने और धर्म बदलने का दबाव देने लगा। पीड़िता ने डरते हुए यह बात घरवालों को बताई तब उन्होंने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इधर प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यह मामला लव जिहाद का प्रतीत होता है।