ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी पर एफआईआर बीटेक छात्र के सुसाइड के बाद एक्शन
Aug 22, 2025
नोएडा । ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में 15 अगस्त को बीटेक स्टूडेंट शिवम डे ने अपने हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। अब इस मामले में शारदा यूनिवर्सिटी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी पर अब बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और उसकी वजह है महज 29 दिन के अंदर दो विद्यार्थियों के खुदकुशी करना। करीब 29 दिन पहले मेडिकल स्टूडेंट छात्रा ने शारदा यूनिवर्सिटी में खुदकुशी की तो वहीं 15 अगस्त को बीटेक स्टूडेंट ने अपने हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। अब इस मामले में शारदा यूनिवर्सिटी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।
ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक स्टूडेंट शिवम डे ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी से लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था, जो यहां रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। छात्र के पिता का कहना है कि बेटे को इंजीनियर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह यहां उसे खो देंगे। बीते एक महीने में शारदा यूनिवर्सिटी के किसी छात्र द्वारा खुदकुशी का यह दूसरा मामला है