डीएवीपी आईईटी कैंपस में तोड़फोड़ और चोरी के मामले में 4 छात्रों पर एफआईआर, 93 की की जा रही जांच
Oct 03, 2025
इन्दौर। भंवरकुआ पुलिस ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी कैंपस में तोड़फोड़ और चोरी की घटना पर स्टाफ मेंबर रणजीत शिंदे की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज के चार छात्रों विवेक शर्मा, अनुज राज परमार, नवीन बारे और सौरभ जाटव के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार रणजीत शिन्दे ने अपनी दर्ज शिकायत में बताया कि 26 सितंबर की सुबह फर्स्ट ईयर के कुछ छात्र खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे, जिन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया था उन्होंने होस्टल और कैंपस में करीब 14 कैमरों में तोड़फोड़ की और कार्यालय का ताला तोड़कर 14 कैमरे व डीवीआर भी चुरा लिये थे। वहीं इन छात्रों से जुड़े करीब 93 छात्रों पर भी जांच बैठाई गई है।
ये सभी छात्र राइज योर वॉइस नाम से एक वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़े थे। हालांकि घटना सामने आने के बाद यह ग्रुप डिलीट कर दिया गया था परन्तु उसके कुछ स्क्रीनशॉट पुलिस को सबूत के तौर पर दिए हैं। भंवरकुआं थाना पुलिस अब चोरी और तोड़फोड़ में शामिल छात्रों की भूमिका की जांच करने के साथ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश को लेकर कार्रवाई कर रही है।