सरकारी स्कूल की जर्जर छत गिरने से महिला शिक्षिका चोटिल,बड़ा हादसा टला
Sep 27, 2023
– छत का जर्जर हिस्सा जब टूट कर गिरा तब बच्चे भी पढ़ रहे थ
श्योपुर जिले की तहसील विजयपुर में सरकारी शिक्षा भवन की छत के जर्जर हिस्से के टूट कर गिर जाने से एक शिक्षिका को गंभीर चोट आई । शिक्षिका ने बताया कि छत के जर्जर हिस्से के टूटना पहली बार नहीं हुआ चार दिन पहले भी ऐसे ही हुआ लेकिन अबकी बार मेरे सर के ऊपर छत का हिस्सा गिरा।
विजयपुर के शिक्षा संकुल शा बा उ उ मा वि के अंतर्गत हुलपुर गांव के शा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका मोनिका बंसल के अध्यापन कार्य के समय विद्यालय की जर्जर छत का हिस्सा शिक्षिका के सर पर गिरा जिससे शिक्षिका को सर में अंदरूनी चोटे आई है। शिक्षिका मोनिका बंसल ने एक्सप्रेस न्यूज संवाददाता को फोन पर बताया कि उनका इलाज सबलगढ़ में चल रहा है लेकिन डॉक्टर ने बताया है कि उनके सर में जर्जर छत के हिस्से के टूट के गिरने के कारण गंभीर चोट आई है और खून जम गया है जिससे उन्हें ग्वालियर एमआरआई और इलाज के लिए ग्वालियर जाना पड़ेगा।
शिक्षिका ने बताया जिस समय यह हादसा हुआ उस समय स्कूल की कक्षा में बच्चे पढ़ रहे थे यदि किसी बच्चे के साथ ऐसा होता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। साथ में शिक्षिका ने यह भी बताया कि जब चार दिन पहले जब यह घटना हुई तब किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया।
इनका कहना है–
कुछ दिनों पहले ही 2 लाख 60,000 की राशि जर्जर भवन को सही करने के लिए हेडमास्टर के लिए डाली गई है। हेडमास्टर ने लापरवाही की है। जांच होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र सिंह तोमर जिला शिक्षा अधिकारी श्योपुर
मैने बीआरसीसी और बीइओ से बात की हैं यदि लापरवाही है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
नीरज शर्मा एसडीएम विजयपुर