ससुर ने गर्भवती वहू से रेप किया, पति ने कहा- अब तुम मेरी मां हो!

मुजफ्फरनगर । यूपी के मुजफ्फरनगर में एक ससुर ने गर्भवती से रेप किया और जान से मारने की धमकी देकर उस पर चुप रहने का दबाव बनाया। महिला ने पति को आपबीती सुनाई तो उसने उसको मां बता दिया। ऐसे में पीड़िता ने आरोपी पति व ससुर पर केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुर उस पर बुरी नीयत रखता था। 5 जुलाई को पति अपनी मां को दवाई दिलाने गया था तभी ससुर ने उसके साथ रेप किया तथा धमकी भी दी। जब पति घर लौटा तो उसने बताया। 

महिला के अनुसार पति ने कहा कि शरीयत के अनुसार मेरे पिता ने तुमसे शारीरिक संबंध बना लिए हैं अब मैं तुम्हें नहीं रख सकता अब तुम मेरी पत्नी नहीं मेरी मां हो। आरोप है कि पति ने मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया। महिला ने अधिकारियों से शिकायत की तो पुलिस ने 7 सितंबर को ससुर व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी रवेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता करीब नौ माह की गर्भवती है। 


Subscribe to our Newsletter